• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

वीकेंड पर कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटको का जमावड़ा लगा

ByAfreen Bano

Apr 11, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220411 113733 WhatsApp

वीकेड पर कॉर्बेट में पर्यटको का जमावड़ा लगा हुआ है। हालात यह हैं कि कॉर्बेट के आसपास के रिसोर्ट फुल चल रहे हैं। कॉर्बेट में वन्यजीवों के दीदार के लिए इन गर्मियों में पर्यटक उमड़ने लगे हैं।
Screenshot 20220411 113808 WhatsApp

पर्यटकों के अंदर वीकेंड पर कॉर्बेट में घूमने की दीवानगी ऐसी है कि पैर फैक्चर होने पर भी कॉर्बेट की ओर दौड़ रहे है।यहां के बाघो का रोमांच पर्यटको के सिर चढ़ा हुआ है। बाघ को उसके नेचुरल हैबिटैट में देखना किसी की भी पहली पसंद होता है।

Screenshot 20220411 113748 WhatsApp

ऐसे में जब बेहतरीन फ़्लोरा और फोना में बाघ और हाथी के साथ अन्य वन्यजीवों के दीदार हो रहे हों, तो यह किसी के लिए भी स्वर्गिक अनुभूति से कम नही है। पर्यटको के जमावड़े को देख पर्यटन कारोबारियो के भी चेहरे खिले हुए हैं। और हों भी क्यों नही, कोरोना काल के बाद के सीजन में फिर टूरिस्ट ने यहां का रुख जो किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *