• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

सात साल की बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला,कई दिनों से छेत्र की जनता थी दहशत में।

ByAfreen Bano

Apr 19, 2022
728x90-Top-2
20220419 141049

गुलदार ने 7 साल के मासूम बच्चे को निवाला बना लिया।
गयारह गांव हिन्दाव के अखोडी गांव में नवीन रावत पुत्र श्री सोहन सिंह रावत ,उम्र 7 साल को 16 अप्रैल 2022 को बाघ ने घर के करीब हमला कर मार गिराया।
घटना स्थल पर ग्रामीणों ने जल्द ही शूटर की मांग की।क्षेत्र की जनता पहले ही 3 दिनों से बिजली न होने का दंश झेल रही थी । इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वहीं दूसरी ओर वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी वीके सिंह ने कहा कि उनके परिजनों को सरकार द्वारा घोषित राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम में रात्रि 2:00 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी तथा मैं भी स्वयं पहुंच गया था और पीड़ित परिवार से वार्ता की गई। डीएफओ ने कहा कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर आतंकी गुलदार को पकड़ने के लिए पत्र प्रेषित किया जिस उच्च अधिकारियों को जानकारी दी तथा इस आतंकी गुलदार को पकड़ने के आदेश दिए गए पकडे ना जाने पर नष्ट करने के आदेश दिए गए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *