• Thu. Sep 19th, 2024

चार धाम यात्रा के लेकर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए अधिकारियो को ये निर्देश।

ByAfreen Bano

Apr 19, 2022
20220419 141241

चारधाम यात्रा के दौरान सरकार सख्ती अपनाने जा रही है। इस बार साधु संतों ने हिंदुओं के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर साफ किया है कि उत्तराखंड में ऐसे व्यक्ति ना आने पाए जिनकी वजह से प्रदेश की स्थिति खराब हो। सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रदेश शांत प्रदेश है। हमारे प्रदेश की धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए। हम कोशिश करेंगे कि जिन लोगों के ठीक से वेरिफिकेशन नहीं हुए हैं उनका वेरिफिकेशन करेंगे।

Screenshot 20220419 143511 WhatsApp

इस प्रकार के व्यक्ति उत्तराखंड ना आए जिनकी वजह से यहां की स्थिति खराब हो। सीएम धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। सीएम धामी ने साफ किया है कि हमारा प्रदेश शांत प्रदेश है धर्म और संस्कृति का केंद्र है। यहां पर अतिक्रमण के लिए कोई स्थान नहीं है, सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है, धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा फसाद करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे मामलों की सख्ती से जांच हो और लोगों पर कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *