• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

कावड़ यात्रा में,अयोध्या के राम मंदिर के मॉडल वाली कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र।

ByAfreen Bano

Jul 19, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220719 114135 WhatsApp

हरिद्वार कांवड़ मेले में आस्था के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। मेले में अयोध्या के राम मंदिर के मॉडल वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Screenshot 20220719 114129 WhatsApp

गुड़गांव से कांवड़ियों का एक ग्रुप इस राम मंदिर के मॉडल से बनी कांवड़ को लेकर यहां हरकीपैडी से रवाना हुआ है। कांवड़ियों के अनुसार पिछले कई महीनों की मेहनत के बाद ये कांवड़ तैयार हुई है और इसे बनाने में कई कारीगर लगे हैं। थर्माकोल शीट से बने रथ नुमा राम मंदिर के इस भव्य मॉडल को देखकर हर कोई शिव की नगरी में भगवान राम के जयकार कर रहा है। कांवड़ियों ने बताया की इस रथ को खींचकर वे पैदल ही यहां से गुड़गांव जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *