• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से सड़कों पर कहर टूट गया,राज्य के अलग अलग स्थानों पर 250 सड़कें क्षतिग्रस्त

BySANJAY PUNDIR

Aug 21, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220821 WA0040

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से सड़कों पर कहर टूट गया है।

तेज बारिश की वजह से राज्य के अलग अलग स्थानों पर 250 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इस वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बारिश की वजह से राज्य भर में 184 सड़कें बंद हुईं।

जबकि 98 सड़कें पहले से ही बंद चल रही थी।

इसके बाद बंद सड़कों की संख्या कुल 282 हो गई। लेकिन देर सांय तक 32 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया। जिससे अब बंद सड़कों की संख्या 250 रह गई है।

लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए राज्य भर में 250 से अधिक जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *