• Fri. Sep 20th, 2024

एक उफनता हुआ बरसती नाला, जिसे एक बल्ली पर संतुलन साधकर अपनी जान जोखिम में डाल कर,पार करने पर मजबूर है स्कोली बच्चे,और इसी बल्ली पर संघर्ष करते हुए नजर आए विधायक दुर्गेश्वर लाल।

ByAfreen Bano

Aug 21, 2022
Screenshot 20220821 160150 WhatsApp 1

वायरल हो रहे एक वीडियो में जनपद उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बरसाती नाले को पार करने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक उफनता हुआ बरसाती नाला है, जिसे एक बल्ली पर संतुलन साधकर पार करते हुए स्कूली बच्चे दिखाई दें रह है।

Screenshot 20220821 160159 WhatsApp

जो जान का जोखिम लेकर बरसाती नाला पार करने पर मजबूर थे। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल उसी नाले को पार करने में जूझते हुए नज़र आ रहे हैं।

विधायक दुर्गेश्वर लाल भी इसी पर्वत क्षेत्र के फिताडी गांव के हैं। बताया जा रहा है कि लाल भी जब गांव से लौटे तो उन्हें भी इस बरसाती नाले को पार करने में संघर्ष करना पड़ा। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद अब सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। जब विधायक खुद संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, तो बरसात के मौसम में ग्रामीणों की दुविधा को बखूबी समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *