• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग।

ByAfreen Bano

Sep 20, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220920 095656 WhatsApp

 

हरिद्वार में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को प्रशासन संवेदनशील मान रहा है। 26 सितंबर को पंचायत चुनावों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग के लिए कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार और डीआईजी गढ़वाल की के एस नगन्याल हरिद्वार पहुंचे।

Screenshot 20220920 095717 WhatsApp

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई ब्रीफिंग में जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों समेत सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Screenshot 20220920 095732 WhatsApp

ब्रीफिंग में उच्च अधिकारियों की ओर से चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को सावधानी और सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने कहा कि चुनावों के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *