• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

मदरसे की जांच के आदेश पर, योग गुरु बाबा रामदेव का बयान।

ByAfreen Bano

Sep 20, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220920 145007 WhatsApp 1

 

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मदरसों की जांच के आदेश के बाद स्वामी रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कुछ लोग इस्लामिक उन्माद और गलत गतिविधियों के मंसूबे पाले बैठे थे।

Screenshot 20220920 145017 WhatsApp 1

 

सीएम धामी ने इसका संज्ञान लेकर मदरसों की जॉच कराने का आदेश दिया है जो स्वागत योग्य है। इसके लिए सीएम धामी को बिल्कुल भी डरना नहीं चाहिए। इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने ये भी कहा कि उत्तराखंड में आज से तीस साल पहले इस्लामिक उन्माद नहीं था लेकिन आज कुछ लोग कुत्सित तरीके से देवभूमि उत्तराखंड को इस्लामिक उन्माद और धर्म परिवर्तन करके दूषित करने का काम कर रहे हैं जो निंदनीय है।

Screenshot 20220920 145023 WhatsApp

इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने लंबी वायरस को संदेह व्यक्त किया और कहा कि पाकिस्तान से सटे राज्यो में गायों की ज्यादा मौतें हो रही हैं। इसके पीछे एक बड़ी साजिश भी हो सकती है जिसकी जांच होनी चाहिए।गौरतलब है कि स्वामी रामदेव हरिद्वार के भूपतवाला स्थित आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद महाराज द्वारा की जा रही भागवत कथा में भाग लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने यह बयान दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *