• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

राजाजी टाइगर रिजर्व से निकल हाथियों के झुंड ने रिहायशी इलाकों मैं पहुंच कर मचाया हड़कंप।

ByAfreen Bano

Oct 9, 2022
728x90-Top-2
IMG 20221009 WA0018

जैसे-जैसे सर्दियां हरिद्वार में दस्तक दे रही है वैसे वैसे एक बार फिर राजाजी टाइगर रिजर्व से निकल हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों मैं पहुंच कर हड़कंप मचा रहा है बीती रात एक बार फिर शराब के ठेके के पास तस्कर हाथियों का झुंड आने से वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई गनीमत यह रही कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया जबकि इस झुंड में वह पुकार एक दांत वाला वह टस्कर हाथी भी शामिल था जो अब तक कई लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

आपको बता दें कि इस समय जगजीतपुर क्षेत्र के खेतों में गन्ने की फसल लगी हुई है राजाजी टाइगर रिजर्व से इन्हीं गन्नों को खाने के लिए हाथियों का एक झुंड बीते कुछ दिनों से इलाके में दस्तक दे रहा है गंगा नदी को पारकर यह हाथी वैसे तो आधी रात के बाद इलाके में अक्सर दस्तक देते हैं लेकिन बीती रात हाथियों का यह झुंड 10:00 बजे के करीब गंगा नदी को पार कर जगजीतपुर क्षेत्र में आ धमका। टस्कर हाथियों के झुंड में एक दांत वाला वह खुंकार हाथी भी शामिल था । श्यामपुरा जगजीतपुर क्षेत्र में कई लोगों को मौत के घाट उतार चुका है गंगा नदी से निकल जगजीतपुर लक्सर रोड से होता हुआ यह झुंड रिहायशी इलाकों में निकल गया जगजीतपुर स्थित शराब के ठेके के पास जब यह हाथियों का झुंड पहुंचा तो वहां पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई गनीमत यह रही कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। ग्रामीणों द्वारा हाथियों के आने की सूचना वन प्रभाग हरिद्वार की टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अब इलाके में हाथियों की तलाश कर रही है ताकि उन्हें वापस जंगल में खदेड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *