• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिना तय कार्यक्रम के पहुंचे हरिद्वार।

ByAfreen Bano

Oct 9, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221009 165002 WhatsApp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने गुरु जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया फिर मुख्यमंत्री सूरत गिरी बंगले में चल रहे 3 दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के समापन में प्रतिभाग किया। जिसके बाद जूना अखाड़ा पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले माया देवी मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना की उसके बाद भैरव बाबा का आशीर्वाद दिया।

Screenshot 20221009 165056 WhatsApp

जूना अखाड़ा द्वारा पवित्र छड़ी को संपूर्ण उत्तराखंड में भ्रमण के लिए मुख्यमंत्री ने रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हम भगवान से प्रार्थना करते है इस पवित्र छड़ी यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड में हो रहे पलायन रुके बेरोजगारी काम हो विभिन्न प्रकार की बाधाएं दूर हो उत्तराखंड में आपदाए जैसी समस्या समाप्त हो और उत्तराखंड विशाल राज्य बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *