कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक गरीब व्यक्ति के द्वारा अपनी समस्या की गुहार लगाने पर उसे अनदेखा कर साइड हटाए जाने का इशारा करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

जिसमें साफ तौर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गरीब व्यक्ति को साइड हटाने का इशारा देते हुए नजर आ रहे हैं जोकि कई तरह के सवालिया निशान कांग्रेस पर खड़ा करता नजर आ रहा है जहां एक और कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपने आपको जनता की हितेषी बताया जाता है वही एक गरीब व्यक्ति की फरियाद सुनने के बजाय उसे दरकिनार कर दिया जाता है रोता बिलखता गरीब अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था लेकिन उसे अनदेखा कर साइड हटाने का इशारा देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
