• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

बहादराबाद थाने में कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने किया धरना प्रदर्शन, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पूर्व जिला पंचायत अफाक राव समेत कई कार्यकर्ता हुए शामिल।

ByAfreen Bano

Oct 21, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221021 091413 WhatsApp

 जिला पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त होने पर बहादराबाद स्थित मतगणना केंद्र पर पुलिस पर हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत कांग्रेसियों के साथ बहादराबाद थाने पहुंची और वहीं पर धरने पर बैठ गई उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भाजपा के दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

Screenshot 20221021 091514 WhatsApp

आपको बता देगी बहादराबाद स्थित इंटर कॉलेज में मतगणना कार्य संपन्न होने के बाद पुलिस द्वारा सभी को केंद्र से रवाना कर दिया गया था लेकिन कुछ देर बाद एक प्रत्याशी समर्थित 100 से अधिक लोग केंद्र पर पहुंच गए और उन्होंने वहां पर पुलिस कर्मियों पर जमकर पथराव किया था इस दौरान एक दरोगा को गंभीर चोटें भी आई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिए थे इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या को छोड़ अन्य लगभग सभी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है इस बात से गुस्साए विधायक अनुपमा रावत और विधायक रवि बहादुर अपनी गिरफ्तारी देने बहादराबाद थाने जा पहुंचे उन्होंने कहा कि पुलिस में हिम्मत है तो हमें गिरफ्तार करें जब हमारे कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं तो फिर पुलिस उन पर भी मुकदमा दर्ज करें और यदि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती तो सभी झूठे मुकदमे तत्काल वापस ले जब तक यह मुकदमे वापस नहीं लिए जाते क्या धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

Screenshot 20221021 091344 WhatsApp

पत्रकारों से बात करते हुए विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में दोबारा वापस लौट आई है तब से विशेष तौर पर जहां पर कांग्रेस के विधायक हैं वहां की जनता और कांग्रेसियों को उत्पीड़ित किया जा रहा है जिला पंचायत चुनाव में भी जिस तरह भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है वह सब ने देखा है पहले जो कांग्रेश के जीते हुए प्रत्याशी थे उन्हें हारा हुआ घोषित किया गया जीते हुए प्रत्याशियों के दो से तीन दिन सर्टिफिकेट रोक लिए गए

Screenshot 20221021 091344 WhatsApp 1

और यह सब सिर्फ इसलिए किया गया कि वह लोग भाजपा को ज्वाइन करें जिन लोगों ने भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं कल भाजपा के नेता फेरूपुर में रहने वाले हुए हमारे तीन नेताओं के घर पहुंचे और उनके बच्चों से बड़ी ही अभद्रता से बात की इन लोगों ने आज इस तरह का माहौल बना दिया है कि जहां इंसान खुद को घुटा हुआ महसूस कर रहा है मेरी विधानसभा में 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए हत्या की धारा को छोड़ बाकी तमाम धारा इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लगा दी गई है इसीलिए मैं और अन्य विधायक यहां पर अपनी गिरफ्तारी देने आए हैं ताकि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हमें भी गिरफ्तार कर लिया जाए अब हम यहां बैठे हैं लेकिन बहाद्रा बाद पुलिस हमें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *