• Fri. Jun 27th, 2025

हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने दीपावली के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने के दीए निर्देश।

ByAfreen Bano

Oct 22, 2022
Screenshot 20221022 140049 WhatsApp

ब्रेकिंग न्यूज

हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने दीपावली पर मौके पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कानून और शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम हरिद्वार, एसडीएम रुड़की, एसडीएम लक्सर और एसडीएम भगवानपुर को निर्देशित किया है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोर्वधन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा के अवसर पर कई दिन पूर्व खरीदारी शुरू हो जाती है।

इस कारण बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है।

दीपावली पर्व पर सार्वजनिक स्थलों, शहर के मिष्ठान्न भंडारों आदि स्थलों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए।

इस दौरान दमकल विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाए। वही दीपावली पर्व पर विद्युत संचालन और पेयजल की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए।

सार्वजनिक सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों के आसपास साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *