• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

ByAmit Agarwal

Nov 22, 2022
728x90-Top-2
Annotation 2022 11 22 184716

निशंक ज्वाइनिंग

– हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

 

बसपा और कांग्रेस पार्टी में सेंधमारी कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने करीब 300 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी लोग बसपा और कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।

 

Annotation 2022 11 22 164216

इस दौरान डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज अनुसूचित समाज से जुड़े लोग बसपा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। वो विश्वास दिलाते है कि इन सभी लोगो को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इन लोगो के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है।

हर परिस्थिति में इनकी लीडरशिप को भी आगे बढ़ाया जाएगा और इनकी समस्याओं के के निदान को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आपको बता दें कि झबरेड़ा से भाजपा नेता राजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

राजपाल सिंह का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

 

 

READ THIS:-https://newsindiatime.in/?p=4416

 

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए 100 टीवी के मरीजों को लिया गोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *