• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

रावली महदूद में हुए सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज परिजनो ने लगाई इंसाफ की गुहार

ByPRAVESH RAI

Oct 13, 2021
728x90-Top-2
IMG 20211013 113313

संवाददाता – प्रवेश राय

थाना सिडकुल में बीते दिनों हुई रावली महदूद में ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से उपचार के दौरान हुई बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा थाना सिडकुल में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है जिसके चलते थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है थाना सिडकुल प्रभारी प्रमोद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया गया है उक्त संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है आपको बता दें कि रावली महदूद के मुख्य मार्गों पर बेलगाम चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे तत्काल स्थानीय नागरिकों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां से उसे रेफर कर दिया गया था उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई जिसको लेकर बच्चे के पिता अनिल के द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *