• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

काशीरपुर के प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में गोदाम का ताला तोड़कर हुई चोरी

ByPRAVESH RAI

Oct 17, 2021
728x90-Top-2
Screenshot 2021 10 17 14 50 26 42 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

संवाददाता – प्रवेश राय 

बीते दिनों काशीपुर प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर उसमें से दर्जनों इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली थी। आज सीओ अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना की सूचना हर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी के पिता ने दी थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसमें से बैटरी व इनवर्टर चोरी कर लिए हैं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटी वी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाना शुरू कर दिया। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मय माल के साथ प्रतापपुर निवासी बबलू पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश,अनिकेत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह तथा काशीपुर के मोहल्ला किला निवासी प्रीतम सैनी पुत्र लाल सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। शत प्रतिशत चोरों से माल बरामद कर उनको न्यायालय में आज पेश किया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *