• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार पुलिस ने किया, फर्जी गैंग का खुलासा।

ByAfreen Bano

Dec 29, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221229 144719 WhatsApp

हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे फर्जी गैंग का खुलासा किया है जो सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगो से पैसे ऐंठने का काम करता है। पुलिस टीम ने गैंग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लक्सर क्षेत्र के निवासी है जिनके कब्जे से पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र, सरकारी विभागों की मोहरें, पुलिस की वर्दी, कई गाड़ियां और मोबाइल फोन भी बरामद किए है। चारों आरोपी अभी तक नौकरी के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से करोड़ों रुपए ठग चुके है। एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी अजय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार के गए आरोपी बॉलीवुड मूवी स्पेशल 26 की तर्ज पर नामी गिरामी होटलों में बेरोजगार युवकों के इंटरव्यू लेते थे और सरकारी विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र तक जारी करते थे। सभी आरोपी मिलकर हरिद्वार के टीकमपुर गांव से फर्जी भर्ती सेंटर का संचालन कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *