• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार सिडकुल मेले में दिखी मिनी भारत की झलक।

ByAfreen Bano

Dec 29, 2022
728x90-Top-2
20221229 150357 scaled

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष के अंत मे हरिद्वार स्थित ऋषिकुल में मेले का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों ने अपने-अपने शहरों की कला का प्रदर्शन किया । इसी के साथ उत्तराखण्ड की कला को भी उत्तराखण्ड के लोगों ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ पेश किया। ऋषिकुल में लगा ये मेला नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी तक लगा रहेगा। आपको बता दे कि ऋषिकुल मेले में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अल्मोड़ा,,,,,,से लेकर जम्मू कश्मीर तक के स्टाल लगे हुए हैं तो वहीं इन दुकानदारों का कहना है कि अगर आप इन शहरों में नहीं जा पाए हैं तो हम खुद उन शहरों की तमाम खास चीजों को आप तक आपके शहर हरिद्वार में लेकर आए हैं इसी के साथ इस मेले में मिनी भारत की झलक भी देखने को मिली। सुरक्षा के कड़े इन्तेजाम के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *