• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

सिडकुल के रीजनल मैनेजर को शराब पीना पड़ा भारी।

ByAfreen Bano

Jan 18, 2023
728x90-Top-2
Screenshot 20230118 085127 WhatsApp

सिडकुल के रीजनल मैनेजर गिरधर रावत ने लोहड़ी के मौके पर पद की गरिमा तार-तार कर कर दिया था। दीप गंगा सोसायटी में गिरधर रावत ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा था।इस मामले में अब मंत्री गणेश जोशी ने सिडकुल के एमडी रोहित मीना से बातकर रीजनल मैनेजर गिरधर रावत सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।वहीं, मामला बढ़ता देख सिडकुल के मैनेजर ने माफीनामा भी लिखकर दिया था।लेकिन जैसे ही मामला कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने आया उन्होंने गिरधर रावत को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है, जिसके बाद मैंने सिडकुल के एमडी रोहित मीना से बात की है और रीजनल मैनेजर गिरिधर रावत को उनकी गलती की सजा देने के लिए कहा है।गणेश जोशी ने कहा कि मुझे यह भी पता लगा है कि उन्होंने पहले ही अपना माफीनामा इस प्रकरण में दिया हुआ है।लेकिन बावजूद उसके मैंने सिडकुल के एमडी को कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *