• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की शिरकत,जिले में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने को लेकर हुई चर्चा..

ByP Sharma

Feb 2, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230202 WA0013

प्रिंस शर्मा/न्यूज़ इंडिया टाइम्स।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की शिरकत,जिले में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने को लेकर हुई चर्चा

IMG 20230202 WA0010

आपको बता दें कि हरिद्वार के ज्वालापुर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया और प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री रामदास अठावले जी को उनके द्वारा पत्र लिखकर जिला हरिद्वार में विभिन्न जगहों पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को लगवाने की मांग की गई थी।

IMG 20230202 WA0014

उनकी मांग को लेकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले जी के द्वारा जिला अधिकारी हरिद्वार को उनके पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ता चला जा रहा है और पार्टी के साथ लोगों का काफिला जुड़ रहा है।

IMG 20230202 WA0009

पिछड़े हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तराखंड में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह, गडवाल मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार, ज़िला अध्यक्ष अंकित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *