• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

रानीपुर विधायक आदेश चौहान को पार्टी ने सौपी एक और बड़ी जिम्मेदारी, जानने के लिये पढ़े पूरी खबर

Byrashmi kashyap

Apr 18, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230201 WA0194

हरिद्वार से रानीपुर विधायक आदेश चौहान को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कर्नाटक में चिकमंगलूर जिले का प्रवासी जिला चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा गया है।वह आज तारीकेरे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डी एस सुरेश के नामांकन में शामिल रहे।

संगठन के साथ साथ उनके बेहतर चुनाव प्रबंधन को देखते हुए पार्टी ने पूर्व में भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा,पo बंगाल जैसे राज्यों में भी उनकी जिम्मेदारी लगाई जाती रही है। वह कर्नाटक चुनाव में चिकमंगलूर जिले के अंतर्गत आने वाले 5 विधानसभा क्षेत्र चिकमंगलूर, तारीकेरे,कुंडापूरा,मुदिगेरे एवं श्रीनगेरी में प्रवासी चुनाव प्रबंधन कार्य देखेंगे।
10 मई को कर्नाटक चुनाव में मतदान के बाद रानीपुर विधायक आदेश चौहान की उत्तराखंड वापसी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *