• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी राज्य सरकार जोर-शोर से कर रही हरिद्वार में खेल मंत्री रेखा आर्य ने हॉकी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल का किया निरीक्षण

ByADMIN

May 6, 2023
728x90-Top-2
WhatsApp Image 2023 05 06 at 6.45.40 PM

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी राज्य सरकार जोर-शोर से कर रही हरिद्वार में खेल मंत्री रेखा आर्य ने हॉकी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल का किया निरीक्षण

उत्तराखंड में होने वाले 2024 राष्ट्रीय खेलों की तैयारी राज्य सरकार द्वारा जोर शोर से की जा रही है हरिद्वार में भी राष्ट्रीय खेलों के तहत कई हॉकी मैच होने हैं और इसके लिए रोशनाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम तैयार किया गया है आज उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य हरिद्वार पहुंची उन्होंने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया मंत्री रेखा आर्य ने कार्यदाई संस्था को तय समय पर गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2023 05 06 at 6.45.40 PM 1

खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि उत्तराखंड में प्रस्तावित 2024 राष्ट्रीय खेलों की तैयारी जोर शोर से की जा रही है हॉकी मैच के लिए हरिद्वार में तय समय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम तैयार हो गया है राष्ट्रीय खेलों के साथ ही यह हॉकी मैदान यहां के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा उनकी सरकार उत्तराखंड में प्रस्तावित 2024 राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

यह भी पढ़े

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *