• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

दबंगो ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर और स्टाफ से की मारपीट,सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज हरिद्वार

ByKOMAL.PUNDIR

Apr 1, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 04 01 23 22 28 190

दबंगो ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर और स्टाफ से की मारपीट,सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज हरिद्वार

 

दबंगो ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर और स्टाफ से की मारपीट,सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज हरिद्वार, हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात पांच से छह दबंग युवकों ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में पीड़ित स्टाफ की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि आज सुबह कुछ युवक एक युवती का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के स्टाफ ने युवकों से ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए कहा तो युवक आग बबूला हो गए। देखते ही देखते युवकों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक लाठी डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *