• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ शुरू होगी बारिश ,सावधानी बरतने की जरूरत

BySanjay choudhary

Jun 27, 2024
728x90-Top-2
IMG 20240627 WA0003

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होने बताया कि तीन जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 28-29 जून को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है। इस दौरान उन्होने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होने कहा कि बारिश के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर यात्री इंतजार करे,बरसात के दौरान किसी नदीं नालों के पास भी ना जाने की अपील है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *