• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

बाजपुर के गुरद्वारा सिंह सभा ने किसानों और पत्रकारों को किया सम्मानित

ByPRAVESH RAI

Dec 18, 2021
728x90-Top-2
Screenshot 2021 12 18 22 52 22 87 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में कृषि कानून की जीत के बाद 15 दिसंबर को रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी किसानों और पत्रकारों को सम्मानित किया। बता दें कि लंबे समय तक गाजीपुर बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन की जीत के बाद बीते 15 दिसंबर को बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। इसी के चलते 17 दिसंबर को अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा में किसान आंदोलन में सहयोग करने वाले किसानों, क्षेत्रीय लोगो ओर पत्रकारों को सम्मानित किया। वही अखंड पाठ के भोग के बाद अटूट लंगर बरता गया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि किसान आंदोलन की जीत के उपलक्ष में गुरद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। साथ ही उन्होंने बताया कि मीडिया द्वारा किसान आंदोलन में भरपूर सहयोग किया गया है जिसके चलते मीडिया को भी सम्मानित किया गया है।

dinesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *