• Sun. Oct 25th, 2026
728x90-Top-2

राष्ट्रीय खेलों के हीरो ‘मौली’ का सीएम आवास में भव्य स्वागत मुख्यमंत्री बोले – मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीता, मोनाल से हुआ देशभर का परिचय

ByADMIN

Feb 15, 2025
728x90-Top-2
Screenshot 20250512 222938 WhatsApp

:

राष्ट्रीय खेलों के हीरो ‘मौली’ का सीएम आवास में भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री बोले – मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीता, मोनाल से हुआ देशभर का परिचय

देहरादून। ३८वें राष्ट्रीय खेलों का समापन तो हो चुका है, लेकिन इन खेलों की शान बने शुभंकर ‘मौली’ की लोकप्रियता थमने का नाम नहीं ले रही। समापन समारोह के बाद जब मौली मुख्यमंत्री आवास पहुंचा तो वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौली को सम्मानित करते हुए कहा कि इस शुभंकर ने न केवल खेलों में रंग भर दिया, बल्कि अपनी सक्रियता और चंचलता से सभी का दिल जीत लिया। देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों ने मौली के साथ यादगार पल बिताए।

गौरतलब है कि मौली दरअसल उत्तराखंड के राज्य पक्षी ‘मोनाल’ पर आधारित है, जिसे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर के रूप में चुना गया था। मोनाल की रंग-बिरंगी छटा और उसकी जीवंतता ने खेलों के हर मंच को जीवंत बना दिया। राज्य सरकार ने ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम को ध्यान में रखते हुए मौली को प्रतीक रूप में अपनाया था, ताकि खेलों के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रचार हो सके। मौली के माध्यम से न सिर्फ मोनाल पक्षी की ओर लोगों का ध्यान गया, बल्कि उत्तराखंड की पहचान भी देशभर में और मजबूत हुई।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *