• Sun. Oct 25th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में राहगीरों को आकर्षित करने को लेकर भिड़ीं महिलाओं के दो पक्ष, पुलिस ने 8 महिलाओं को हिरासत में लिया

ByArjun Burman

Oct 25, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 25 14 56 56 564 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार में राहगीरों को आकर्षित करने को लेकर भिड़ीं महिलाओं के दो पक्ष, पुलिस ने 8 महिलाओं को हिरासत में लिया

**हरिद्वार।** कोतवाली नगर क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई और महिलाएं मारपीट पर उतारू हो गईं। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार, विवाद के चलते शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों की कुल 8 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस ने BNSS की धारा 126, 135 और 170 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *