• Sun. Oct 25th, 2026
728x90-Top-2

चम्पावत में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ हुआ

ByADMIN

Feb 17, 2025
728x90-Top-2
22 2

चम्पावत जिला अस्पताल में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एडीएम जयवर्धन शर्मा, रेडक्रास समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी और वाइस चेयरमैन डॉ.आरके जोशी ने किया। दिव्यांगों को अब एक ही छत के नीचे सभी सुविधा मिलेंगी। सोमवार को दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ हुआ। भारतीय रेड क्रास समिति के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में पुनर्वास केंद्र में होने वाली गतिविधियो की जानकारी दी गई।

इंदु पांडेय ने दिव्यांगजनों के प्रति क्षमता विकास और समाज की धारणा के बारे में बताया। डॉ. स्निग्धा वर्मा ने व्यक्ति की शारिरिक स्थिति का विश्लेषण कर दिव्यांगजन को सही उपचार देने की जानकारी दी। यहां सीएमओ डॉ.देवेश चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आनंद गुसांई, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. उर्मिला, हिम्मत सिंह, अनुष्का गुप्ता, विनीत पांडेय, रेनु, हरीश पांडेय, दीपक पनेरू, हरीश भट्ट, गौरव पांडेय, दिनेश थ्वाल आदि मौजूद रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *