• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथि हुई अब घोषित दो चरणों में होंगे अब संपन्न

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 28, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 06 23 16 43 02 297

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथि हुई अब घोषित दो चरणों में होंगे अब संपन्न

हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर लगाई रोक को हटा दिया है। इसी के साथ उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां जारी हो गई है। 2 जुलाई से 5 जुलाई के बीच नामांकन होंगे।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को, दूसरे चरण का 28 जुलाई को और मतगणना 31 जुलाई को होगी।

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *