• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास में बादल फटा लापता

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 29, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 06 29 17 15 46 149

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास में बादल फटा लापता

यमुनोत्री हाईवे पर देर रात बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान आठ से नौ मजदूर लापता हो गए हैं। उत्तराखंड में देर रात से तेज बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए।

लापता मजदूरों की तलाश में प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान दो मजदूरों के शव मिले हैं। वहीं, सीएम धामी ने भी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और त्वरित गति से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *