• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड में प्रदेश के 550 सरकारी स्कूलों की बदली जाएगी तस्वीर देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह द्वारा लिए जाएंगे गोद

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 30, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 06 17 15 41 18 703

उत्तराखंड में प्रदेश के 550 सरकारी स्कूलों की बदली जाएगी तस्वीर देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह द्वारा लिए जाएंगे गोद

 

प्रदेश के 550 सरकारी स्कूलों को तस्वीर बदलेगी। सीएम धामी ने प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों द्वारा स्कूलों को गोद लिए जाने की बात कही। उत्तराखंड के 550 सरकारी स्कूलों को देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह गोद लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी ऐतिहासिक पहल के साक्षी बन रहे हैं, जो न केवल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी रखेगी।

सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन शैक्षणिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होने जा रहा है। कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि राज्य के 550 सरकारी स्कूलों को देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों द्वारा गोद लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *