• Sat. Dec 6th, 2025

जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव को चूहों ने नोचा, परिजनों ने किया हंगामा

ByKOMAL.PUNDIR

Dec 6, 2025
Picsart 25 12 06 14 24 17 384 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव को चूहों ने नोचा, परिजनों ने किया हंगामा

हरिद्वार जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। यहां पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक शव को चूहों ने नोच डाला। इतना ही नहीं चूहे मृतक की एक आंख तक नोच गए। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक परिजन अस्पताल में डटे रहे और हंगामा चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक देर रात पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर 36 वर्षीय लखन उर्फ लक्की शर्मा का देर रात निधन हो गया था। निधन के बाद पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को जिला अस्पताल लाया गया। रात अधिक होने और अस्पताल में डॉक्टर ने होने के चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मोर्चरी में शव रखने के बाद परिजन घर चले गए। आज सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच किसी परिजन ने शव का चेहरा देखा तो, चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए। साथ ही शव की एक आंख न होने पर परिजनों का पारा चढ़ गया।

लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पंजाबी समाज के लोग भी अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्रवाई की मांग भी की गई है।

मृतक के जीजा मनोज शर्मा ने बताया कि तबियत खराब के बाद रात को एम्बुलेंस के जरिए लक्की को जिला अस्पताल लाए थे और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह जब दोबारा अस्पताल पहुंचे तो शव की आंख, कान, नाक और चेहरे पर चूंहों के काटने के निशान दिखाई दिए।इसमें अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही है। इनका डीप फ्रीजर नहीं चल रहा था, जिस फ्रीजर में शव रखा गया, वो भी पीछे से खुला हुआ था।

उन्होंने बताया कि मनोज की आँखें दान करनी थी लेकिन चूहों ने एक आंख खराब कर दी है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला अस्पताल के पीएमएस ने भी माना कि अस्पताल में शव रखने वाली कई फ्रीजर खराब चल रहे हैं। कुछ के ढक्कन भी बंद नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच बैठाई जाएगी और जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *