घने कोहरे की मार दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थमी रफ्तार, वाहन चालक ले रहे अलाव का सहारा
दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे पर घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।हरिद्वार के बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा क्षेत्र में कोहरे की सफेद चादर छाई हुई है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है।हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को मजबूरन गाड़ियां रोकनी पड़ रही हैं और ठंड व कोहरे से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।प्रशासन का कहना है कि सावधानी ही इस मौसम में सबसे बड़ी सुरक्षा है—धीरे चलें, सुरक्षित

