• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

दो घंटे की बारिश ने खोली विकास की पोल! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम के मोटर भी पड़े फेल।

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 18, 2026
728x90-Top-2
file 000000005ec8820bb5c60dcc12ddf997

दो घंटे की बारिश ने खोली विकास की पोल! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम के मोटर भी पड़े फेल।

 

दो घंटे की बारिश ने खोली विकास की पोल! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम के मोटर भी पड़े फेल। धर्मनगरी हरिद्वार में महज दो घंटे की लगातार बारिश ने विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।शहर के व्यस्त भगत सिंह चौक पर भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

हालात ऐसे बने कि नगर निगम की ओर से लगाए गए पानी निकासी के मोटर भी पानी निकालने में नाकाम साबित हुए।जलभराव के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।

दो घंटे की बारिश ने खोली विकास की पोल! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम के मोटर भी पड़े फेल।
Oplus_16908288

बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जलभराव ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं।दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसते नजर आए, जबकि पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हर बारिश में भगत सिंह चौक पर यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *