हरिद्वार
हरिद्वार
वैसे तो सावन का हर दिन भगवान शिव की आराधना के लिए पावन माना जाता है, लेकिन सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सोमवार भगवान शिव को सबसे प्रिय है और इस दिन जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हरिद्वार के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और पूजा से पहले भगवान शंकर की आरती कर भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल माने जाने वाले कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। मान्यता है कि सावन के पूरे महीने भगवान शिव कनखल स्थित अपनी ससुराल में विराजमान रहते हैं और यहीं से सृष्टि का संचालन व भक्तों का कल्याण करते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के सोमवार को दक्षेश्वर महादेव की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन के सोमवार पर कनखल में उमड़ा आस्था का सैलाब, दक्षेश्वर महादेव के दरबार में भक्तों की आस्था
