• Tue. Oct 13th, 2026
728x90-Top-2

दक्षिण काली मंदिर पहुंचे संगीत सोम, बोले- यहां साक्षात महादेव की कृपा का होता है एहसास।

ByAmit Agarwal

Aug 18, 2026
728x90-Top-2
c0d07b76 1a9b 4247 a92a 37c8e5b538aa

हरिद्वार,


हरिद्वार पहुंचे सरधना के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने सावन माह में स्वामी कैलाशानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त मौजूद रहे।

संगीत सोम ने कहा, दक्षिण काली मंदिर में पहुंचकर साक्षात महादेव के दर्शन और उनकी कृपा का अनुभव होता है। यहां होने वाली विशेष साधना और अनुष्ठान अपने आप में अद्भुत हैं। महादेव की कृपा इस पवित्र धाम पर बनी हुई है और यहां आने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति और आशीर्वाद मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed