• Thu. Aug 20th, 2026

दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर प्रवीण निषाद ने लिया आशीर्वाद, निषाद समाज के आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

ByAmit Agarwal

Aug 19, 2026
IMG 20260819 180843Oplus_131072

हरिद्वार


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलासानंद गिरी महाराज के सानिध्य में सावन माह में चल रहे विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लिया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रवीण निषाद ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद महाराज जिस तरह 22-22 घंटे एक आसन पर बैठकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं, वह कठिन तपस्या है और इससे सीखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई उनकी पार्टी लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। समाज ने उन्हें लोकसभा और विधानसभा तक पहुंचाया है, इसलिए समाज को उसका संवैधानिक अधिकार, खोया हुआ सम्मान और स्वाभिमान
दिलाना उनकीय प्राथमिकता है।

प्रवीण निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद, केवट, मल्लाह और बिंद समाज की बड़ी आबादी है, लेकिन लंबे समय तक राजनीतिक दलों ने उनके वोट का इस्तेमाल किया और हिस्सेदारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी NDA को मजबूत करने के साथ अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और सरकार के सामने लगातार अपनी बात रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा निषाद समाज के मुद्दों पर पहल किए जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आरक्षण की संवैधानिक विसंगति भी जल्द दूर होगी। उन्होंने राम मंदिर, निषादराज पार्क और निषादराज की प्रतिमा जैसे कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और पारदर्शी तरीके से रोजगार देने वाली NDA सरकार पर भरोसा रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *