• Tue. Oct 13th, 2026
728x90-Top-2

किसानों का तिरंगा मार्च, हरिद्वार में सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय धरना शुरू

ByAmit Agarwal

Aug 21, 2026
728x90-Top-2
IMG 20260821 WA03851

हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन ने मंगलौर गुड़ मंडी से हरिद्वार कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकालकर तीन दिवसीय धरने का आगाज किया। जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर उत्तराखंड के कई जिलों में एक साथ आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने खेती के लिए मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर का विरोध और गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति कुंतल करने समेत प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।

विजय शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो तीन दिन के धरने के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को धरने का समापन होगा, जिसके बाद बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। किसान नेता ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है और मांगें पूरी होने तक सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed