• Thu. Sep 10th, 2026

संतों की शरण में ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, आज दक्षिण काली मंदिर में लेंगी आशीर्वा

ByADMIN

Sep 10, 2026
Screenshot 20260910 063017 Chrome

संतों की शरण में ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, आज दक्षिण काली मंदिर में लेंगी आशीर्व

हरिद्वार: ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर संतों के आशीर्वाद की यात्रा पर हैं। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने और संत समाज से सम्मान प्राप्त करने के बाद अब उनका अगला पड़ाव हरिद्वार है। आज अनुप्रिया नागर सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचेंगी, जहां वह आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लेंगी। इस दौरान फिल्म और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर संत-महाराज से मार्गदर्शन भी लिया जा सकता है।

इससे पहले वृंदावन में संत समाज ने अनुप्रिया नागर का सम्मान किया था। वहीं शाम को श्रीराम जन्मभूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया। अनुप्रिया नागर का कहना है कि ‘हनुमान अंश’ की यात्रा में मेहनत के साथ संतों की कृपा और आशीर्वाद भी महत्वपूर्ण है। उनका उद्देश्य फिल्म के माध्यम से सनातन की आध्यात्मिक विरासत और हनुमान जी की भक्ति का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

 

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *