ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
30 घंटे की तलाश के बाद मिली मासूम बच्ची की लाश, रानीपुर में नाले से बरामद हुआ शव।
सिडकुल के रावली महदूद के तेज बहाव में बही छह वर्षीय मासूम बच्ची की तलाश करीब 30 घंटे बाद मंगलवार को खत्म हुई।
रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी थीं।
सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में टीमों ने नाले के बहाव की दिशा में करीब चार किलोमीटर तक तलाश की।
कई स्थानों पर जमा कचरे और मलबे को जेसीबी से हटाकर सर्च अभियान चलाया गया।
शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सिडकुल के रावली महदूद के तेज बहाव में बही छह वर्षीय मासूम बच्ची,30 घंटे की तलाश के बाद मिली मासूम बच्ची की लाश, रानीपुर में नाले से बरामद हुआ शव।
