• Fri. Sep 11th, 2026

कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की नजर, हरिद्वार में टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा; अधूरे काम समय पर पूरा करने के निर्देश।

ByAmit Agarwal

Sep 10, 2026
IMG 20260910 183143Oplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कुंभ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टेंपो ट्रैवल में बैठकर उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया। मुख्य सचिव ने अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जनवरी से हमारा 2027 का कुंभ प्रारंभ होने जा रहा है। कुंभ को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार के स्तर से कई योजनाओं के तहत कार्य स्वीकृत किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो और उन्हें अच्छा अनुभव मिले। करीब 700 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं और उन पर लगातार काम चल रहा है। कोशिश है कि सभी कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। चुनौती हमेशा रहती है, लेकिन हम सभी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *