• Mon. Sep 14th, 2026

हरिद्वार में मंदिर मार्ग पर मिला नवजात, स्थानीय महिला ने बचाई जान; पुलिस ने चाइल्ड को सौंपा।

ByAmit Agarwal

Sep 13, 2026
IMG 20260913 200435 scaled

हरिद्वार,

हरिद्वार में मंदिर मार्ग पर मिला नवजात, स्थानीय महिला ने बचाई जान; पुलिस ने चाइल्ड को सौंपा

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित रविदास मंदिर मार्ग पर एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सड़क किनारे नवजात को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान एक स्थानीय महिला ने आगे बढ़कर नवजात को उठाया, कपड़े से साफ किया और उसकी देखभाल की। सूचना मिलने पर 112 के माध्यम से सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।


पुलिस ने नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के मुताबिक नवजात सुरक्षित है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नवजात को सबसे पहले उठाकर उसकी साफ-सफाई और देखभाल करने वाली स्थानीय महिला ने बताया कि जब वह सुबह मौके पर पहुंची तो कई लोग नवजात को देखकर वीडियो बना रहे थे। इसके बाद उसने बच्चे को उठाकर कपड़े से साफ किया और उसकी नाल काटे जाने के बाद बच्चे को अपने पास रखा। महिला ने बताया कि 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित आगे की प्रक्रिया के लिए ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *