• Mon. Sep 14th, 2026

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल से डराने की कोशिश।

ByAmit Agarwal

Sep 13, 2026
IMG 20260913 211532Oplus_131072

हरिद्वार


हरिद्वार जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल अधीक्षक को लगातार व्हाट्सऐप मैसेज और फोन कॉल के जरिए धमकाया गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक, जेल में बंद शीला नाम की महिला ने डिप्टी जेलर के साथ अभद्रता की थी, जिसके बाद उन्होंने महिला को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई थी। इसके दो दिन बाद महिला का कथित पति जेल में उससे मिलने आया और इसके बाद ही धमकी भरे कॉल और मैसेज आने शुरू हुए।

जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि धमकी देने वाला व्यक्ति फोन पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम ले रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब धमकी भरे कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज की पड़ताल कर आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि जेल में वर्ष 2023 के एक मामले में रेप और पॉक्सो जैसी गंभीर धाराओं में विचाराधीन शीला के पति हिमांशु चड्ढा ने कथित तौर पर धमकी दी है। हिमांशु चड्ढा लुधियाना का निवासी और वर्तमान में ऋषिकेश में रह रहा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *