हरिद्वार ब्रेकिंग
हरिद्वार में नशे के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 2 किलो गांजा बरामद। हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी
कार्रवाई की है।
पुलिस ने कांगड़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कांगड़ी क्षेत्र में गांजे की बिक्री का कारोबार चला रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से गांजा बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1210 छोटी पन्नियां भी बरामद हुईं।
पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचने की बात सामने आई है।
श्यामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हरिद्वार में नशे के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 2 किलो गांजा बरामद।
Oplus_131072 