• Mon. Sep 14th, 2026

रिहायशी कॉलोनी की बालकनी में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

ByAmit Agarwal

Sep 13, 2026
IMG 20260913 212854 scaled

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार

रिहायशी कॉलोनी की बालकनी में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

हरिद्वार: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त लोगों में दहशत फैल गई, जब रघुनाथ मॉल के पास रिहायशी कॉलोनी में एक मगरमच्छ घर की बालकनी में जा पहुंचा।

बताया जा रहा है कि पास ही बह रही गंगनहर से निकलकर मगरमच्छ बालकनी तक पहुंचा, जिसे देखकर परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची।

टीम के सदस्य स्नेक मैन संतन सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *