• Mon. Sep 14th, 2026

गणेश उत्सव पर सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अपील, बोले- मिट्टी की प्रतिमाओं का करें विसर्जन, गंगा स्वच्छता पर हो ठोस काम

ByAmit Agarwal

Sep 14, 2026
IMG 20260914 084142Oplus_131072

हरिद्वार,

गणेश उत्सव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गणेश जी की पूजा-अर्चना करें और यदि प्रतिमा घर लेकर आते हैं तो विसर्जन के लिए ऐसी मिट्टी की प्रतिमा का इस्तेमाल करें, जो पानी में आसानी से घुलकर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणपति विसर्जन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने गणेश उत्सव को महाराष्ट्र से देशभर में लोकप्रिय बनाने में बाल गंगाधर तिलक के योगदान का जिक्र करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग भी उठाई।

महंत शुभम गिरी ने गंगा की स्वच्छता को लेकर भी सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगा में खंडित प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए देवप्रयाग में अलग घाट बनाया जाना चाहिए और गंगा में गिरने वाले गंदे नालों के पानी को सीवेज ट्रीटमेंट के जरिए शुद्ध कर दोबारा उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसके लिए प्रभावी व्यवस्था जमीन पर दिखाई देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *