हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़
हरिद्वार में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी और कॉकरोच मिले
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने श्रवणनाथ नगर, शिवमूर्ति चौक और रानीपुर मोड़ क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया।
श्रवणनाथ नगर स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी के साथ कॉकरोच और चूहों की सक्रियता मिली।
विभाग ने चालानी कार्रवाई करते हुए मसाला डोसा का नमूना जांच के लिए लिया। मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल और पेयजल जांच से जुड़े दस्तावेज भी मौके पर नहीं मिले। सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
वहीं विकास कॉलोनी स्थित भगवती ट्रेडर्स से नंद केसरी गाय के घी और गोल्डन क्राउन शहद के नमूने लिए गए।
रानीपुर मोड़ स्थित बैरागी राजमा चावल रेस्टोरेंट का पंजीकरण भी गलत पाया गया। रेस्टोरेंट के बजाय फुटकर विक्रेता श्रेणी का पंजीकरण मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
हरिद्वार में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी और कॉकरोच मिले
Oplus_131072 