• Wed. Sep 16th, 2026

सिडकुल पुलिस का वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 9 बाइक और पार्ट्स बरामद, बंद फैक्ट्री बनी थी चोरी की बाइकों का ठिकाना

ByAmit Agarwal

Sep 15, 2026
IMG 20260915 182440 scaledOplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार की सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करता था और बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री को चोरी की गाड़ियां छिपाने के लिए इस्तेमाल करता था।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम निशा यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 सितंबर को किरवी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टायर फिसलने से वह गिर गया और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ और वाहन की जांच में बाइक चोरी की निकली। आरोपी की निशानदेही पर बंद फैक्ट्री की झाड़ियों से अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। निशा यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रवण निवासी दौलतपुर, बहादराबाद के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश के देवबंद में भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध रह चुका है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *