• Sun. Oct 4th, 2026
728x90-Top-2

ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार

ByArjun Burman

Oct 4, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261004 WA0002

ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान कृपाल आश्रम ग्राउंड, शिवालिक नगर से राहुल पुत्र बालचन्द, निवासी कटहरा बाजार, ज्वालापुर को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया। वहीं लूडो क्लब, सेक्टर-4 बीएचईएल से सूरज पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी अन्नेकी हेतमपुर, सिडकुल को भी एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 02 अवैध चाकू बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *