• Tue. Oct 27th, 2026
728x90-Top-2

गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे सीएम धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत**

ByArjun Burman

Oct 26, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 26 17 29 18 034 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

*गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे सीएम धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत**

**चमोली/रुद्रप्रयाग।** विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए रवाना हुए। इस दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया, जबकि चमोली में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

गैरसैंण जाते समय मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया और विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत और मिले स्नेह के लिए स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed